Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War: क्या यूक्रेन के साथ जल्द रुक जाएगा रूस का युद्ध? पुतिन ने दिए ये संकेत

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Fri, 24 May 2024 08:30 PM (IST)

    Russia Ukraine War रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध को लेकर सुखद खबर आ रही है। पुतिन ने जंग रोकने के संकेत दिए हैं। पुतिन अग्रिम मोर्चे पर संघर्ष विराम को तैयार हो सकते हैं। अब यूक्रेन व पश्चिमी देशों के सकरात्मक जवाब का इंतजार है लेकिन यूक्रेन की ओर से रूस की शर्तें स्वीकार करना आसान नहीं होगा।

    Hero Image
    Russia Ukraine War: यूक्रेन व पश्चिमी देशों ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया तो पुतिन जंग जारी रखेंगे।

    मॉस्को, रायटर। यूक्रेन में संघर्ष के साथ युद्धविराम की कोशिशें जारी हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिया है कि वह मौजूदा अग्रिम मोर्चे पर संघर्ष रोक सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अगर यूक्रेन व पश्चिमी देशों ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया तो पुतिन जंग जारी रखेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, रूस की शर्तों को यूक्रेन शायद ही स्वीकार करे। पुतिन के सलाहकारों के बीच युद्ध को लेकर चर्चा के दौरान एक वरिष्ठ नेता ने पश्चिम द्वारा समर्थित प्रयास को अरुचिकर समझौता और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बातचीत के निर्णय को खारिज करने को लेकर निराशा व्यक्त की।

    बातचीत को तैयार पुतिन

    वहीं, क्रेमलिन की उच्च स्तरीय बातचीत की जानकारी रखने वाले एक अन्य सूत्र ने कहा कि पुतिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए लंबे समय तक युद्ध करना चाहते हैं, लेकिन वे युद्ध रोकने को लेकर बातचीत करने को भी तैयार हैं।

    वहीं, इस बारे में पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव से टिप्पणी करने का आग्रह करने पर उन्हें दोहराया कि रूसी राष्ट्रपति पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं लक्ष्य हासिल करने के बीच बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले हैं। वहीं, यूक्रेन के विदेश व रक्षा मंत्रालय ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

    रूस में जेल में घटी कैदियों की संख्या

    एक रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रूस की जेलों में कैदियों की संख्या पिछले साल 58 हजार घट गई। 2022 और 2023 के बीच एक लाख से अधिक कैदियों को रिहा कर दिया गया। जेल में यह संख्या इसलिए घट रही है, क्योंकि रूस यूक्रेन में लड़ने के लिए कैदियों की भी भर्ती कर रहा है।

    ये भी पढ़ें- China-Taiwan Tensions: पड़ोसी देश ताइवान पर हमला करेगा ड्रैगन? दूसरे दिन भी किया सैन्य अभ्यास, आसपास दिखे कई जंगी जहाज

    पश्चिम की और मदद चाहता है यूक्रेन

    रूस यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर लगातार हमले कर रहा है। इससे यूक्रेन में बिजली संकट गहरा गया है। यूक्रेन यूरोपीय संघ के देशों से अधिकतम बिजली आयात के लिए वार्ता कर रहा है। रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र को एक अरब डालर की क्षति पहुंची है। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री जरमैन गलुश्चेंको ने कहा कि हम बिजली आयात के लिए यूरोपीय संघ के देशों से बात कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Ebrahim Raisi Death: रईसी के हेलीकॉप्टर पर हुआ था हमला या नहीं..., जांच में सामने आई अहम जानकारी